जन उद्योग व्यापार मंडल की जिला व नगर कमेटी का गठन, प्रदेश प्रभारी संतोष दुबे का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया

Sep 28, 2025 - 20:36
Sep 28, 2025 - 20:38
 0  270
जन उद्योग व्यापार मंडल की जिला व नगर कमेटी का गठन, प्रदेश प्रभारी संतोष दुबे का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के एक पब्लिक स्कूल में जन उद्योग व्यापार मंडल की जिला व नगर कमेटी का गठन करते हुए मनोनीत सभी पदाधिकारियों को जहां शपथ दिलाई गई वहीं कार्यक्रम में आए प्रदेश प्रभारी संतोष दुबे का व्यापारियों ने ढोल-ताशों के बीच माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी संतोष दुबे डाक बंगला पहुंचे। जहां व्यापारियांे ने माला पहनाकर ढोल-ताशों के बीच नारे लगाते हुए जोरदार स्वागत किया। स्वागत जुलूस के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां व्यापारियों ने पुनः मंच पर स्वागत किया। मंच में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात जिला व नगर कमेटी की घोषणा की गई। जिला कमेटी में राजेश वर्मा जिलाध्यक्ष, बबलू पटेल जिला महामंत्री, अमन सिंह जिला कोषाध्यक्ष, ज्ञानेन्द्र निषाद एडवोकेट, महेन्द्र सिंह, मिन्टू सोनी, अजय चौधरी, ब्रजेश श्रीवास्तव, तसवंत विहार, नईम अहमद, विपिन गुप्ता, मनोज मौर्या, विशाल राज सिंह समेत अन्य को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। नगर कमेटी में अभिषेक श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष, शैलेन्द्र विश्वकर्मा नगर महामंत्री के अलावा नगर उपाध्यक्ष, नगर सचिव पद पर भी पदाधिकारियों को मनोनीत किया। इसके अलावा रामराज गांधी एडवोकेट को अधिवक्ता मंडल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं मनोनयन पत्र देकर जहां स्वागत किया वहीं अतिथि ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी संतोष दुबे ने कहा कि सभी व्यापारी एकजुटता के साथ रहें और संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए व्यापारियों के हक की लड़ाई लड़ें। इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0