भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर फायरिंग...पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा एक आरोपी, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद

मथुरा के कोसीकलां में भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर फायरिंग की गई थी। तभी से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

Monday, September 29, 2025 - 09:51
0
भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर फायरिंग...पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा एक आरोपी, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद

मथुरा (आरएनआई) मथुरा के कोसीकलां में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं।

एसपी ग्रामीण सुरेद चंद रावत ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल की टीम को सूचना मिली कि 24 सितंबर की रात्रि में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय पर जानलेवा हमले की घटना में शामिल आरोपी महेश बादल निवासी पुष्पांजलि रोड लाजपत नगर मथुरा कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी।

आरोपी को गोपाल बाग पर आगरा कैनाल की अजीजपुर की ओर जाने वाली पटरी पर मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। घायल आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस एवं एक चोरी की बाइक बरामद की है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User