जंग थमने में पाकिस्तान की भूमिका पर कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला, जयराम रमेश ने विश्वगुरु की छवि पर उठाए सवाल
अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम के बाद पश्चिम एशिया में कूटनीतिक हल निकलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। वहीं, कांग्रेस ने इस युद्धविराम को लेकर प्रधानमंत्री **नरेंद्र मोदी** पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने कहा कि पीएम मोदी की चुप्पी और व्यक्तिगत कूटनीति ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।
कांग्रेस नेता **जयराम रमेश** ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा युद्धविराम में निभाई गई भूमिका ने प्रधानमंत्री की अत्यधिक व्यक्तिगत कूटनीति और ‘स्वघोषित विश्वगुरु’ की छवि को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संघर्ष ईरान के शीर्ष नेतृत्व की लक्षित हत्याओं से शुरू हुआ, जो प्रधानमंत्री मोदी की इस्राइल यात्रा के ठीक दो दिन बाद हुई थी।
जयराम ने आगे कहा कि मोदी ने गाजा में इस्राइल की कार्रवाइयों और वेस्ट बैंक में उसकी विस्तारवादी नीतियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की सक्रिय भूमिका और उसकी अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता पीएम मोदी की वैश्विक रणनीति और कूटनीतिक जुड़ाव पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
कांग्रेस के अनुसार, पाकिस्तान, जो आतंकवाद के समर्थन और कमजोर अर्थव्यवस्था के बावजूद इस युद्धविराम में प्रभावी भूमिका निभा सका, इससे मोदी की नीति और नैरेटिव मैनेजमेंट की क्षमता पर सवाल उठता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)