छात्राओं ने की यौन शोषण की शिकायत तो धमकाकर भेजा, प्रिंसिपल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में कुछ पीड़ित छात्राओं ने अपने बयान पुलिस को दर्ज कराए हैं। इन बयानों में यह सामने आया था कि छात्राओं द्वारा अपने यौन शोषण की शिकायत प्राचार्य से की गई थी, लेकिन प्राचार्य द्वारा इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया और छात्राओं को धमकाते हुए वापस भेज दिया गया। 

Wednesday, April 23, 2025 - 09:58
0
छात्राओं ने की यौन शोषण की शिकायत तो धमकाकर भेजा, प्रिंसिपल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हाथरस (आरएनआई) छात्रों के यौन शोषण के मामले में प्रोफेसर रजनीश के बाद अब पीसी बागला महा विद्यालय के प्राचार्य महावीर सिंह छोकर पर पुलिस ने अपना शिकंजा कर दिया है। पुलिस ने छात्राओं के यौन शोषण मामले में प्रोफेसर रजनीश कुमार के बाद प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिंहा ने बताया कि इस मामले में कुछ पीड़ित छात्राओं ने अपने बयान पुलिस को दर्ज कराए हैं। इन बयानों में यह सामने आया था कि छात्राओं द्वारा अपने यौन शोषण की शिकायत प्राचार्य से की गई थी, लेकिन प्राचार्य द्वारा इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया और छात्राओं को धमकाते हुए वापस भेज दिया गया।  इससे स्पष्ट होता है कि छात्रों के यौन शोषण की जानकारी होने के बाद भी अपराध को लगातार बढ़ावा देने में प्राचार्य की भूमिका रही है।

हाथरस में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. रजनीश की छात्राओं का यौन शोषण किया। उसने छात्राओं को अश्लील वीडियो बनाए। उसने खुद अपने मोबाइल से ही रिकॉर्ड की थीं। ऐसे कई वीडियो मिले हैं। 

कुछ फोटो भी सामने आये, जिसमें प्रोफेसर डॉ. रजनीश कॉलेज की छात्राओं के साथ अश्लीलता करता दिख रहा है। पुलिस ने फोटो में दिख रही छात्राओं के नाम पता जानने की कोशिश की, लेकिन कॉलेज प्रशासन की ओर से पुलिस को कोई सहयोग नहीं दिया गया। 

प्रोफेसर द्वारा छात्राओं के यौन शोषण मामले पुलिस इस मामले से जुड़ी पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज करने के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रही है। लेकिन, अभी भी कुछ छात्राएं लोक-लाज के चलते बयान दर्ज कराने से बच रही हैं। हालांकि, कुछ छात्राएं ने हिम्मत कर आगे आई हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User