छात्रा पर पहले से थी दरिंदों की नजर, पुलिस बोली- रच रहे थे दुष्कर्म की साजिश

कोलकाता के लॉ कालेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच नौ सदस्यीय एसआईटी कर रही है। एसआईटी को पता चला है कि तीन आरोपियों मनोजीत मिश्रा, प्रतिम मुखर्जी और जैब अहमद का कॉलेज की छात्राओं को परेशान करते रहते थे। वे कई दिनों से पीड़िता को निशाना बनाने की साजिश कर रहे थे।  

Jun 30, 2025 - 16:02
 0  135
छात्रा पर पहले से थी दरिंदों की नजर, पुलिस बोली- रच रहे थे दुष्कर्म की साजिश

कोलकाता (आरएनआई) कोलकाता के प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस को जांच पता चला है कि मामले में गिरफ्तार किए गए चार में तीन आरोपी पिछले कई दिन से दुष्कर्म की साजिश रच रहे थे। वे छात्रा को पहले भी कई बार परेशान कर चुके थे। मामले की जांच कर रही एसआईटी को पता चला है कि तीन आरोपी पहले भी छात्राओं का यौन उत्पीड़न कर चुके हैं। एसआईटी ने मामले की जांच तेज कर दी है। 

कोलकाता के लॉ कालेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच नौ सदस्यीय एसआईटी कर रही है। एसआईटी को पता चला है कि तीन आरोपियों मनोजीत मिश्रा, प्रतिम मुखर्जी और जैब अहमद का कॉलेज की छात्राओं को परेशान करते रहते थे। उन्होंने कई छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया है। वे इस तरह की घटनाओं को मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लेते थे और बाद में पीड़ितों को ब्लैकमेल करने के लिए फुटेज का इस्तेमाल करते थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की प्लानिंग पहले से की गई थी। तीनों आरोपी पीड़िता पर अत्याचार करने के लिए कई दिनों से साजिश रच रहे थे। जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी ने पीड़िता को कॉलेज में दाखिला लेने के पहले दिन से ही निशाना बना लिया था।

कोलकाता पुलिस ने कथित तौर पर फिल्माए गए मोबाइल वीडियो की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को आरोपी मुखर्जी और अहमद के आवास की तलाशी ली गई। हम इससे संबंधित अन्य घटनाओं की फुटेज तलाश कर रहे हैं। हो सकता है कि आरोपियों ने 25 जून के कथित सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो क्लिप साझा किया हो। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उन क्लिपों को किसी अन्य ग्रुप में फॉरवर्ड या शेयर किया गया था। हमें उन लोगों से संपर्क करना होगा, जिन्हें वे प्राप्त हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि एसआईटी ने 25 से अधिक लोगों की सूची तैयार की है। इनमें अधिकतर दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज के छात्र हैं, जो 25 जून की शाम को शैक्षणिक संस्थान में मौजूद थे। जांच के सिलसिले में इन सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी। हमें यह पता लगाना होगा कि उस शाम उन्होंने क्या देखा था?

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तीन वकीलों को छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर करने की अनुमति दे दी। वकीलों ने अदालत की निगरानी में जांच और कॉलेजों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की मांग की है। न्यायमूर्ति सौमेन सेन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ से तीनों वकीलों ने अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर करने की अनुमति मांगी थी। एक वकील ने बताया कि इस मामले की सुनवाई इस सप्ताह के अंत में होने की संभावना है।

24 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे कॉलेज परिसर में दो सीनियर छात्र और एक पूर्व छात्र (एलुमनस) ने मिलकर गार्ड रूम में सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता की शिकायत के आधार पर पहले ही तीन मुख्य आरोपियों - मनोजित मिश्रा, प्रोमित मुखर्जी और जैद अहमद- को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब सुरक्षा गार्ड को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जो घटना के समय मौके पर मौजूद था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गार्ड की बातों में विरोधाभास था और कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में उसकी मौजूदगी साफ देखी जा सकती है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह घटना के समय ड्यूटी पर अकेला था या किसी और के साथ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.