छत्तीसगढ़ के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव पूर्व IAS बी के एस रे का निधन : सागर कमिश्नर के रूप में सराहनीय कार्यकाल रहा
छत्तीसगढ़ के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं 1972 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बी.के.एस. रे (B.K.S. Ray) के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। 77 वर्ष की आयु में उन्होंने रायपुर के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।
बी.के.एस. रे ने अपने लंबे प्रशासनिक जीवन में ईमानदारी, दक्षता और जनसेवा की मिसाल कायम की।
बीकेएस रे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1972 बैच के अधिकारी थे। उन्होंने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां निभाईं और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक ढांचे को व्यवस्थित करने में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।
अपने कार्यकाल में उन्होंने गृह, परिवहन और नागरिक उड्डयन जैसे अहम विभागों का नेतृत्व किया। इसके अलावा प्रशासन अकादमी के महानिदेशक के रूप में भी उन्होंने अधिकारियों के प्रशिक्षण और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)