छतरपुर में टेंट गोदाम में भीषण आग, बुझाने में जुटीं दमकल की 11 गाड़ियां
नई दिल्ली (आरएनआई)। राजधानी दिल्ली के छतरपुर इलाके के बांस गांव में बुधवार सुबह एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसे काबू में करने के लिए फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर तैनात करनी पड़ीं।
दमकल विभाग को सुबह करीब 6:35 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद राहत और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग की लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है और दमकल की टीमें लगातार मशक्कत कर रही हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, वहीं किसी के हताहत होने की सूचना भी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)