दिल्ली में भीषण सड़क हादसा: करोल बाग में अनियंत्रित बस पलटी, दो की मौत, 23 घायल
नई दिल्ली (आरएनआई)। राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झंडेवालान मंदिर के पास एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में 23 लोग घायल हुए, जबकि दो यात्रियों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। दुर्घटना करोल बाग के हनुमान मंदिर चौक के पास हुई। बस के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की सूचना रात करीब 1:10 बजे मिली थी, जिसके बाद तत्काल दो दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। घायलों को तुरंत अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार, घायलों में से 12 लोगों को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 10 घायलों को गंगा राम अस्पताल और एक को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मृतकों में एक की पहचान शहबाज आलम (30 वर्ष), निवासी ग्राम धामपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है और पहचान के प्रयास जारी हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)