शाहाबाद: चूहों ने बजा दिया आर्यावर्त ग्रामीण बैंक का सायरन, आधा घंटा चोरों को तलाशती रही पुलिस

Wednesday, September 11, 2024 - 13:15
Updated: 2 years ago
0
शाहाबाद: चूहों ने बजा दिया आर्यावर्त ग्रामीण बैंक का सायरन, आधा घंटा चोरों  को तलाशती रही पुलिस

शाहाबाद हरदोई (आरएनआई) मौलागंज बस स्टैंड पर रात्रि के वक्त तकरीबन एक बजे आर्यावर्त ग्रामीण का सायरन बज उठा। सायरन की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। आनन फानन में सूचना पाकर भारी फोर्स बल मौके पर पहुंचा और कैशियर को बुलाकर बैंक के अंदर छानबीन की तो पता चला सायरन के स्विच के ऊपर से चूहे निकल गए जिसकी वजह से सायरन बज गया। चूहों की हरकत को जानने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मौलाना गंज बस स्टैंड स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में रात्रि तकरीबन 1:00 बजे अचानक बैंक का सायरन बज उठा। सायरन बजने की आवाज सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह को सूचना दी। आनन फानन में निर्भय सिंह बड़ी संख्या में फोर्स बल के साथ आर्यावर्त ग्रामीण बैंक पहुंचे और पास में ही किराए पर रह रहे कैशियर को बुलाकर बैंक का ताला खुलवाया और अंदर जाकर बारीकी से छानबीन की। छानबीन के दौरान बड़ी संख्या में अंदर चूहे दिखाई पड़े। तब पता चला चूहे सायरन के स्विच के ऊपर से लगातार गुजर रहे थे इसी वजह से सायरन बज गया। बैंक में सब कुछ सुरक्षित मिला तब कोतवाली पुलिस ने राहत की सांस ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User