लोकसभा चुनाव की घो‍षणा होते ही शहर में भ्रमण कर कलेक्‍टर द्वारा संपत्ति विरूपण कार्यवाही का किया गया अवलोकन

भ्रमण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को दिये आवश्‍यक निर्देश

Mar 16, 2024 - 20:42
Mar 16, 2024 - 20:51
 0  270
लोकसभा चुनाव की घो‍षणा होते ही शहर में भ्रमण कर कलेक्‍टर द्वारा संपत्ति विरूपण कार्यवाही का किया गया अवलोकन

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्‍द्र सिंह ने लोकसभा चुनाव की घो‍षणा होते ही आदर्श आचरण संहिता के पालन के संबंध में कार्यवाही एवं संपत्ति विरूपण के तहत हटाये जा रहे पोस्‍टर, बैनर, होर्डिग्‍स आदि का शहर में भ्रमण कर अवलोकन किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्‍हा, अनुविभागीय अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी गुना रवि मालवीय, तहसीलदार नगरीय जीएस बैरवा, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव सहित अन्‍य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्‍टर श्री सिंह द्वारा शहर में हनुमान चौराहा, जयस्‍तंभ चौराहा, जज्‍जी बस स्‍टेण्‍ड एवं नानाखेड़ी मण्‍डी गेट का भ्रमण किया एवं उपस्थित अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता एवं संपत्ति विरूपण के प्रावधानों का सख्‍ती से पालन करने के निर्देश दिये।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0