चाचौड़ा में नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण, विधायक प्रियंका पेची रहीं मुख्य अतिथि

Saturday, December 27, 2025 - 22:10
Updated: 10 months ago
0
चाचौड़ा में नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण, विधायक प्रियंका पेची रहीं मुख्य अतिथि

चाचौड़ा(आरएनआई)आज नगर परिषद् चॉचौड़ा-बीनागंज में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना चतुर्थ चरण योजना अन्तर्गत वार्ड क. 05 नवीन सामुदायिक भवन चाँचौड़ा का "लोकार्पण" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित रही । आज नगर परिषद् चॉचौड़ा-बीनागंज में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना चतुर्थ चरण योजना अन्तर्गत वार्ड क. 05 नवीन सामुदायिक भवन चाँचौड़ा का "लोकार्पण" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित रही।

 लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती प्रियंका पेची ने कहा कि सामुदायिक भवनों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को कार्यक्रमों को करने जैसी सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है। 

विधायक ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में वार्ड में और भी विकास कार्य कराए जाएंगे, ताकि नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। 

 इस दौरान मण्डल अध्यक्ष चाचौड़ा प्रद्युमन मीना, जिलामंत्री श्रीकृष्ण (भोला) सोनी, जिलामंत्री श्रीमती कुसुमलता कुशवाह, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप नाटानी, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि कल्लू शर्मा, वार्ड क्रमांक 05 की पार्षद श्रीमती लक्ष्मी बाई रघुवशी, वरिष्ठ कार्यकर्ता शोभाग्यमल पालीवाल, राजेश खंडेलवाल, श्रीगोविन्द, रणधीर सिंह लोधी, बाबूलाल मीना सहित नगर परिषद CMO ओंत्रियंबेकेश्वर मिश्रा, वार्ड पार्षदगण एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User