चाइनीज मांझे पर लगे रोक,अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने दिया ज्ञापन

Jan 30, 2024 - 16:08
Jan 30, 2024 - 16:26
 0  621
चाइनीज मांझे पर लगे रोक,अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने दिया ज्ञापन

गुना (आरएनआई) चाइनीज मांझे पर तत्काल प्रभाव से सख्ती से रोक लगाए जाने हेतु अखिल भारतीय ग्राहक पञ्चायत की गुना इकाई ने मध्यक्षेत्र संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

 चाइनीज मांझा केवल पशु - पक्षियों के लिए ही नहीं अपितु मनुष्यों के लिए भी घातक सिद्ध हो रहा है, इसके कारण जनहानि की घटनाएं भी होती रहती हैं। 

इस पर सख्ती से रोक लगाए जाने के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पञ्चायत द्वारा प्रदेश भर में ज्ञापन दिया जा रहा है, उसी तारतम्य में गुना इकाई द्वारा भी ज्ञापन दिया गया।

 ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रामकृष्ण रघुवंशी, महिला जागरण प्रमुख नीरू शर्मा, सह महिला जागरण प्रमुख प्रीति गोयल, अधिवक्ता सुनील शर्मा, अजय श्रीवास्तव, राहुल पाण्डे, गजेंद्र सिंह चौहान, महेन्द्र लोधी, वरुण चतुर्वेदी, राजू धाकड़ आदि उपस्थित थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0