धरनावदा थाना क्षेत्र में बड़े स्‍तर पर चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस की छापामार कार्यवाही, जुआ खेल रहे छ: जुआरी 1,42,300/नकदी सहित पांच मोबाईल व तीन बाईकें बरामद

Tuesday, January 30, 2024 - 15:07
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) धरणावदा थाना क्षेत्र के ग्राम ऐंदवाड़ा की टगर में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना में फड़ पर छापामार कार्यवाही की गई और मौके से जुआ खेलते हुए 06 जुआरियों को दबोचकर, जिनके कब्‍जे से 1,42,300/- रूपये नकदी, 05-मोबाईल व 03-बाईकों सहित कुल कीमती करीबन 3.70 लाख रुपये का मशरूका बरामद करने में उल्‍लेखनीय कामयाबी हासिल की गई है।
                
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आज 30 जनवरी की सुबह जिले के धरनावदा थाने की झागर चौकी अंतर्गत ग्राम ऐंदबाड़ा की टगर के एक सरसों के खेत में कुछ लोगों की तास पत्‍तों से रूपयों की हारजीत के दाव लगाकर बड़े स्‍तर पर जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्‍त हुई थी । 

पुलिस फोर्स के तत्काल ग्राम ऐंदबाड़ा की टगर में मुखबिर के बताए सरसों के खेत के पास पहुंचे एवं खेत के चारों ओर घेरा डालकर खेत में चल रहे जुए के फड़ पर छापामार कार्यवाही की गई और मौके पर जुआ खेल रहे छ: जुआरियों को दबोच लिया गया । पुलिस द्वारा मौके से कुल 1,42,300/-रूपये नगदी सहित तास की एक गड्डी एवं जुआरियों के 05 मोबाइल कीमती करीबन 75 हजार तथा 03 मोटरसाइकिलें कीमती करीबन 1.50 लाख रुपये सहित कुल कीमती करीबन 3.70 लाख रुपये का मशरुका जप्त किया जाकर पकड़े गए सभी जुआरियों के विरुद्ध धरनावदा थाने में 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User