चांचौडा़ में व्यावसायिक होटलों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरूपयोग करते पाये जाने पर किये जप्‍त

Friday, January 24, 2025 - 18:50
Updated: 2 years ago
0
चांचौडा़ में व्यावसायिक होटलों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरूपयोग करते पाये जाने पर किये जप्‍त

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा रवि मालवीय के नेतृत्‍व नगरीय क्षेत्र तहसील चांचौडा में चाय नाश्ता की दुकानों का निरिक्षण किया गया। निरीक्षण में तहसीलदार, नायब तहसीलदार/मुख्य नगर पालिका अधिकारी व कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा दुकानदारों पवन माली, गोरधनलोधा, गंगाराम माली व कल्ला लोधा द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरो का उपयोग व्यवसायिक कार्यों में किया जा रहा था उक्त दुकानदारो से व्यवसायिक उपयोग किये जा रहे 05 घरेलू सिलेंडरो को जब्त किया गया। 

कार्यवाही के दौरान मांगीलाल/हजारीलाल पंडा, मांगीलाल भील व इमरान खान/नियाज खान द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण होना पाया गया। तहसीलदार परगना चांचौडा द्वारा 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किये गये साथ ही मौके पर मौखिक रूप से निर्देशित भी किया गया और चेतावनी दी गयी यदि 24 घंटे के अन्दर अतिक्रमण स्वयं से नहीं हटाया गया तो शासन स्तर पर कार्यवाही करके अतिक्रमण हटाया जावेगा। जिसकी समस्त जबाबदारी अतिक्रमणकर्ता की होगी और अतिक्रमण हटाने में होने वाले शासकीय व्यय की वसूली संबंधितो से की जावेगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शुभम जैन द्वारा वार्ड क्र. 02 में निकाय की गोया रोड स्थित नवीन दुकानों में बकायेदार श्रीमती ममता/नीलेश नामदेव व परवेज/एहसान खान की दुकानों पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User