चांचौडा थाना क्षेत्र से किशोरी के अपहरण और उससे दुष्कर्म के आरोपी सहित बालिका दस्तयाब
गुना (आरएनआई) जिले के चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग किशोरी को इंदौर से दस्तयाब कर उसके अपहरण और उससे दुष्कर्म के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि जिले के चांचौडा थाना क्षेत्र से गत माह दिनांक 10 मई को 16 बर्षीय एक नाबालिग किशोरी के घर पर किसी को बिना कुछ बताये कहीं चले जाने पर बालिका के पिता की ओर से उसके गुम होने संबंधी रिपोर्ट दिनांक 11 मई को चांचौडा थाने पर दर्ज कराई गई थी, जिस पर से अपराध क्रमांक 181/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर चांचौडा थाना पुलिस द्वारा अपह्ता की तलाश की गई और इस हेतु विभिन्न तकनीकी संसाधनों तथा मुखबिर तंत्र की मदद लेकर किशोरी की तलाश में कडी से कडी मिलाकर उसकी निरंतर सरगर्मी से खोजबीन की गई । जिसके परिणाम स्वरुप बीते रोज अपहृता के इंदौर में होने की जानकारी मिलने पर चांचौडा थाने से पुलिस की एक टीम इंदौर पहुंची और जहां से प्रकरण में करीबन 40 दिन से अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर लिया गया । दस्तयाबी पर पीडित बालिका द्वारा अपने कथनों में सुंदरपुरा निवासी सुमित मीना के द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर जाना और उसके साथ गलत काम करना बताये जाने पर प्रकरण में आरोपी सुमित मीन के विरुद्ध धारा 64(2), 87 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट इजाफा कर आरोपी सुमित उर्फ रोहित पुत्र निरंजन मीना उम्र 20 साल निवासी ग्राम सुंदरपुरा थाना चांचौड़ा जिला गुना को भी गिरफ्तार कर लिया है ।
चांचौड़ा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद साहू, बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजयप्रताप सिंह, सउनि बृजेश देवरिया, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक शुभम मिश्रा, महिला आरक्षक सोनू डाबर एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया, आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



