चांचौड़ा विधानसभा अंतर्गत 9 ग्राम पंचायतों के भ्रमण पर रही विकास यात्रा

आम, गरीब व किसान को सम्मान मिले यही भाजपा का सम्मान है: ममता मीना

Thursday, February 16, 2023 - 04:01
Updated: 4 years ago
0
चांचौड़ा विधानसभा अंतर्गत 9 ग्राम पंचायतों के भ्रमण पर रही विकास यात्रा

गुना। विकास यात्रा के 11वें दिन बुधवार को विधानसभा चांचौडा अंतर्गत विकास यात्रा ग्राम पंचायत बटावदा से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत आमल्या में सम्पन्न हुई। जिसके अन्तर्गत कुल 9 ग्राम पंचायत एवं 30 ग्राम सम्मिलित रहेंगे। उक्त गांवों में यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल ग्राम पंचायत बटावदा में पूर्व विधायक ममता रघुवीरसिंह मीना ने कहा कि आम, गरीब व किसान सम्मान के साथ जिदंगी जिए और उन्हे सम्मान मिले यही भाजपा का सम्मान है। यहां से यात्रा ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर पहुंची। इसके बाद ग्राम पंचायत रामनगरउर्फलोधापुरा, ईटखेड़ीखुर्द, परवरिया, बरखेडाकलां, टगरयाकलां, पीपल्या नज-सींगनपुर से होती हुई ग्राम पंचायत आमल्या में समारोह पूर्वक समापन हुआ। 
विकास यात्रा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमती ममता रघुवीरसिंह मीना ने कहा कि आज हर गांव, मोहल्ले में घर-घर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान टोंटी लगवा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर गरीब और किसान के लिए आर्थिक उत्थान के लिए लाभ दे रहे हैं। यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के साथ हितलाभ पहुंचाने के लिए कलेक्टर ने विकास यात्रा के लिए सेक्टर प्रभारी, यात्रा प्रभारी एवं सहायक यात्रा प्रभारी नियुक्त किए हैं जो कि यात्रा के साथ चल रहे हैं। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में किए गए विकास कार्यों के लोकार्पण/ शिलान्यास के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। विकास कार्यों में ग्राम पंचायत बटावदा के सामुदायिक स्वच्छता परिसर की लागत 3.44 लाख रूपये से लोकार्पण किया गया। ग्राम पंचायत बरखेडाकलां में सामुदायिक स्वच्छता परिसर जिसकी लागत 3.44 लाख रूपये से लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत टगरयाकलां में सामुदायिक स्वच्छता परिसर का 3.44 लाख रूपये से लोकार्पण किया गया। ग्राम पंचायत पीपल्यानज सींगनपुर में मिनी परकुलेशन टेक जिसकी लागत 4.99 लाख रूपये है जिसका भूमिपूजन किया। इसके बाद ग्राम पंचायत आमल्या में मिनी परकुलेशन टेंक का 4.98 लाख रूपये से भूमिपूजन किया हुआ। विकास यात्रा के दौरान पूर्व विधायक श्रीमती मीना ने पेंशन, पात्रता पर्ची, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि एवं प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन एवं आयुष्मान कार्ड आदि के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User