विकास यात्रा के अंतर्गत किए इक्कीस करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

लाड़ली बहन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवनस्तर सुधारने में मील का पत्थर साबित होगा-पंचायत मंत्री

Thursday, February 16, 2023 - 00:35
Updated: 4 years ago
0
विकास यात्रा के अंतर्गत किए इक्कीस करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन
विकास यात्रा के अंतर्गत किए इक्कीस करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

गुना। प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आज प्रदेश में चल रही विकास यात्रा के अंतर्गत बमौरी विधानसभा के में लगभग छह ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर लगभग 21 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस दौरान उन्होंने जानता को सम्बोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं शासकीय कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि इन योजनाओं का हर पात्रहितग्राही को लाभ पहुँचे ये वे हर हाल में सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो लाड़ली बहना योजना करने की घोषणा की है वो निश्चित रूप से हमारी गरीब महिलाओं के जीवनशैली में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा, इस योजना का लाभ ग़रीबी रेखा के नीचे आने वाली हर समाज की महिलाओं को मिलेगा और उन्हें प्रतिमाह एक हज़ार रूपये खाते के माध्यम से पहुँचेंगे।

बुधवार को बमौरी विधानसभा के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत मकरावदा में 5.97 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 6.90 किमी लंबी मकरावदा से सिमरोद तक की सड़क का भूमिपूजन, ग्राम पंचायत मारकीमहु में 1.96 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 1.80 किमी लंबी मारकीमहु से कुढ़ी तक की सड़क का भूमिपूजन, ग्राम पंचायत कलेशरी में 3.34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 5 किमी लंबी करनावटा से डोंगरी तक की सड़क का भूमिपूजन, ग्राम पीपलखेड़ी में 5.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 8 किमी लंबी पाटन से धामान्या तक की सड़क का भूमिपूजन, ग्राम पंचायत बिशनवाडा में 3.33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 2.90 किमी लंबी मीनापुरा बमौरी, बिशनवाडा राजस्थान सीमा तक की सड़क का भूमिपूजन किया।

इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री भील, उपाध्यक्ष बिहारीलोधा, वीर बहादुर सिंह यादव, द्वारका धाकड़, कल सिंह पटेलिया, बृजेश जाट, जनपद पंचायत सीईओ गौरव खरे, एसडीएम वीरेंद्र बघेल सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User