चाँदखेड़ी में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30वां राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, अभिजीत गोयल सम्मानित

Sunday, April 12, 2026 - 20:32
Updated: 4 months ago
0
चाँदखेड़ी में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30वां राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, अभिजीत गोयल सम्मानित

गुना (आरएनआई) राष्ट्रीय संस्था दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 30 वे राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन चाँदखेड़ी मे आज दिनांक 12 अप्रैल को संपन्न हुआ 

कार्यक्रम मे देश के बिभिन्न प्रदेशो से लगभग 1000 प्रतिनिधियों द्वारा अधिवेशन मे सहभागिता की 

कार्यक्रम का शुभारंभ बिभिन्न रीजन के द्वारा मुख्य अतिथि श्री प्रदीप जैन "आदित्य" पूर्व केंद्रीय मंत्री, चांदखेड़ी तीर्थ अध्यक्ष श्री हुकुम जैन काका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोहर लाल जी झंझरी जी के समक्ष बैनर प्रेजेंटेशन दिया तत्पचत कार्यक्रम का विधिवत प्रारम्भ हुआ।

फ़ेडरेशन के मुख पत्र युग अस्तित्व बोध के राष्ट्रीय मुख्य संपादक अभिजीत गोयल को उत्कृष्ट कार्य शैली एवं देश भर के बिभिन्न ग्रुप्स की मासिक रिपोर्ट को संस्था के मुख पत्र मे प्रतिमाह प्रकाशन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोहर लाल झंझरी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हंसमुख जी गाँधी निवृतमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश विनायका जी द्वारा सम्मानित किया गया 

वर्तमान मे फेडरेसन के भारत वर्ष मे 350 से अधिक ग्रुप सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों मे सलंगन है 

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने झांसी नगर में निकली प्रभात फेरियों का विशेष रूप से उल्लेख किया।

कार्यक्रम मे सोशल ग्रुप गुना से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सोनू पाटनी, गुना ग्रुप्स से डॉ अनुराग जैन, आलोक जैन एवं प्रफुल्ल जैन भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User