चलती मोटरसाइकिल में लगी आग, कांवड़ियों ने समय रहते उतरकर बचाई जान

Sunday, August 9, 2026 - 12:47
0
चलती मोटरसाइकिल में लगी आग, कांवड़ियों ने समय रहते उतरकर बचाई जान

कांवड़ यात्रा के दौरान पतंजलि योगपीठ के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कांवड़िए की चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बाइक धू-धूकर जलने लगी।

आग लगते ही बाइक सवार कांवड़ियों ने सूझबूझ दिखाई और समय रहते मोटरसाइकिल से उतरकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सड़क पर चलती बाइक में आग लगने से कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग की तेज लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद मौके पर कुछ समय तक आवागमन भी प्रभावित रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User