भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ: पीएम मोदी ने नायकों को किया याद, कहा- उनका साहस हमेशा प्रेरणा बना रहेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर आंदोलन में शामिल राष्ट्रनायकों और अमर सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन में भाग लेने वालों का साहस हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि ऐतिहासिक 'भारत छोड़ो आंदोलन' में भाग लेने वाले सभी लोगों को याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व से प्रेरित होकर 'भारत छोड़ो' के आह्वान ने स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया और औपनिवेशिक शासन से मुक्त होने के भारतीयों के अटूट संकल्प को प्रदर्शित किया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी दी श्रद्धांजलि
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर राष्ट्रनायकों और अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का 'करो या मरो' का आह्वान उस दौर में करोड़ों भारतीयों के लिए साहस और संकल्प की आवाज बना।
ओम बिरला ने कहा कि इस आंदोलन में असंख्य ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों ने जेल की यातनाएं सहीं, संघर्ष किया और अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका संघर्ष केवल राजनीतिक स्वतंत्रता हासिल करने तक सीमित नहीं था, बल्कि ऐसे भारत के निर्माण के लिए भी था, जिसकी नींव सत्य, अहिंसा, लोकतंत्र, समानता और राष्ट्रभक्ति जैसे मूल्यों पर हो।
नड्डा ने बताया स्वतंत्रता संग्राम का निर्णायक अध्याय
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में अगस्त 1942 में शुरू हुआ 'भारत छोड़ो आंदोलन' देश के स्वतंत्रता संग्राम का निर्णायक अध्याय बना। उन्होंने कहा कि 'अगस्त क्रांति' ने देशभर में नई चेतना का संचार किया और असंख्य भारतीयों को स्वतंत्रता के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की प्रेरणा दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)