घरेलू विवाद में दंपति को मारपीट कर किया घायल

Saturday, October 14, 2023 - 20:50
0
घरेलू विवाद में दंपति को मारपीट कर किया घायल

सिकंदराराऊ
 कोतवाली क्षेत्र के गाँव नारई में मामूली बात को लेकर परिवार विवाद हो गया।परिजनों ने दम्पति को मारपीट करके घायल कर दिया।
 थाना क्षेत्र के गाँव नारई निवासी कविता पत्नी नरेंद्र ने थाने पहुंचकर तहरीर के माध्यम से पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह रोजाना की भांति घर का कामकाज कर रही थी तभी परिवार के सदस्यों से कहा सुनी हो गई। कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि ससुरालीजनों ने मुझे पीटना शुरू कर दिया जब मेरी चीखपुकार सुन मेरे पति मुझे बचाने आये तो सभी लोगों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया।पड़ोसियों ने बमुश्किल दोनों को बचाया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घायल दंपति का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच पड़ताल और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User