तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बाल रामलीला का शुभारंभ, पालिका अध्यक्ष नसरीन बानो ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Saturday, October 14, 2023 - 21:25
0
तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बाल रामलीला का शुभारंभ, पालिका अध्यक्ष नसरीन बानो ने फीता काटकर किया शुभारंभ

शाहाबाद हरदोई । शाहाबाद नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध बाल रामलीला चौक का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष नसरुद्दीन बानो ने फीता काटकर किया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मेला शुभारंभ के बाद स्कूली बच्चों ने तमाम सांस्कृतिक एवं नृत्य कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू भी मौजूद रहे। श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर द्वारा संचालित बाल रामलीला चौक का शुभारंभ खचाखच भरे रामलीला पंडाल के मध्य पालिका अध्यक्ष नसरीन बानो ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात संरक्षक मंडल ने भगवान श्री गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मेला शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष नसरीन बानो ने मेला कमेटी को बधाई देते हुए मेला की प्रगति की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू ने मेला कमेटी को पूर्ण सहयोग का शासन दिया। उन्होंने बताया आज वह जिस मंच पर खड़े हैं वह नगर पालिका की ओर से मेला कमेटी को दान की गई और आलीशान मंच भी उनके ही कार्यकाल में बनवाया गया। पूर्व विधायक ने बताया मेला कमेटी के लिए जितना भी सहयोग उनसे हो सकता था उन्होंने किया और भविष्य में भी मेला कमेटी के लोग उनसे जो भी आशा रखेंगे वह उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा राम हमारे आदर्श हैं राम के चरित्र से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर कैरियर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना, डांडिया नृत्य पेश कर लोगों की वाहवाही बटोरी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद बस्ती जनपद के जलेबी गंज के रामलीला मंडल के कलाकारों ने नारद मोह लीला का सफल मंचन किया। देर रात तक रामलीला पंडाल में महिला और पुरुष दर्शकों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर मेला अध्यक्ष चौधरी उमेश गुप्ता, राजेश वर्मा, धीरू अवस्थी, अभय सिंह, बासु वर्मा, राजीव शर्मा सहित तमाम पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User