बोलेरो कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Saturday, October 14, 2023 - 20:49
0
बोलेरो कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

सिकंदराराऊ।
थाना क्षेत्र के अलीगढ़ रोड एचपी पेट्रोल पंप के समीप एक बोलेरो कार ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। युवक गुड़गांव से अपने घर जा रहे थे।
 ललित पुत्र सोनपाल सिंह निवासी गोपालपुर खिटौली थाना हसायन और उसका साथी प्रवीण पुत्र अमोल सिंह निवासी जटोली रामनगर थाना निधौली श अपनी मोटरसाइकिल से गुड़गांव से अपने घर जा रहे थे। जब दोनों बाइक सवार सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो बोलेरो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए जब एक्सीडेंट होने की खबर आसपास के लोगों को लगी तो मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और  एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User