"घर वापसी अभियान" में सहयोगी लोग परमात्मा से कम नहीं - विधायक प्रियंका पेची

Tuesday, May 6, 2025 - 14:30
Updated: 1 year ago
0

गुना_चाचौडा (आरएनआई) चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची ने तहसील चाचौड़ा अंतर्गत भिन्न भिन्न स्थानों पर मिले विक्षिप्त श्रमिकों को विमुक्त करवाए जाने की कार्यवाही को शीघ्रता से करवाया । तथा उनके अच्छे से इलाज करवाना, दैनिक क्रियाओं में उपयोगी वस्तुओं को प्रदान करने सहित उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने हेतु प्रशासन को निर्देशित किया। विधायक प्रियंका पेची जी ने श्रमिकों से वीडियो कॉल पर फोन के माध्यम से बात की एवं उन्हें चिकित्सीय सहायता उपरांत उनके घर सुरक्षित पहुंचवाने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने श्रमिकों से बात करते हुए कहा कि कई वर्षों से बेवजह एवं दबंगों के दबाव में आप सभी को जिन समस्याओं का भौतिक,मानसिक एवं शारीरिक रूप से जो प्रताड़नाएं मिली होंगी उनका तो हम सोच भी नहीं सकते। व्यक्ति के जीवन में परिवार का बहुत बड़ा महत्व होता है किंतु आप सभी को इस प्रकार बंधुआ बनाकर मजदूरी करवाना ओर आपके परिवार से आपको दूर रखना ये बहुत ही ज्यादा हृदय को कमजोर करने वाली घटना है।"घर वापसी अभियान" के तहत बीनागंज पुलिस चौकी प्रांगण में आयोजित शिविर के माध्यम से 46 बंधुआ मजदूर (विक्षिप्त श्रमिक) को प्रशासन की मदद से "अपना घर" शिवपुरी भेजा गया। यहां उन्हें आवासीय सुविधा सहित चिकित्सीय सुविधाओं का लाभ मिलता रहेगा एवं सभी श्रमिकों के घर परिवार की तलाश उपरांत उन्हें उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। इस पुनीत कार्य में सहयोगी सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधुओं को विधायक प्रियंक पेची ने बधाई दी। सभी जनप्रतिनिधि, समाज सेवकों, जन सामान्य, सभी अधिकारी कर्मचारियों से विशेष आग्रह किया कि "घर वापसी अभियान" में अधिक से अधिक विक्षिप्त श्रमिकों को पहुंचवाने के लिए प्रयास करे। साथ ही विधायक प्रियंका पेची ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को इस प्रकार की कार्यवाही को जारी रखने की बात कही l एक बिछड़े हुए परिवार से  अपनो को मिलवाने का कार्य बहुत ही ज्यादा पुण्यकारी है जो की आप सभी के सहयोग से पूर्ण हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से भी अपील की है कि इस प्रकार किसी भी गांव, घर, मोहल्ले, या कहीं भी किसी श्रमिक को बंधुआ बनाकर या मजबूरन उनसे कार्य करवाया जाता है तो उसकी सूचना तुरंत मेरे कार्यालय या क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी को देवे। जिससे हम सभी के सहयोग से कोई भी व्यक्ति अपने परिवार से दूर न रहे। यह सोचने वाली बात है कि एक व्यक्ति कहीं बंधुआ मजदूर बनके कार्य कर रहा है बिना किसी खुशियों में शामिल होकर, बिना किसी त्यौहार को मना कर, बिना अपनो के जीवन को जीना । हम सब ये सोचते है तो ही हमारी रूह कांप उठती है तो सोचिए इन सभी पर यह बीत रही होगी तो इनका जीवन किस प्रकार का होगा। क्षेत्र में सभी के सहयोग से यह संभव हो पाया है। साथ ही उन्होंने इस कार्यवाही में सहयोगी रूप से भूमिका निभाने वाले शासन,प्रशासन सहित क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User