घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएंगे प्रवासी कार्यकर्ता, बजरंगगढ़ मंडल की कार्यशाला में गांव चलो अभियान पर हुई चर्चा

Feb 5, 2024 - 17:23
Feb 5, 2024 - 17:24
 0  3.1k
घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएंगे प्रवासी कार्यकर्ता, बजरंगगढ़ मंडल की कार्यशाला में गांव चलो अभियान पर हुई चर्चा

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रवासी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराएंगे और क्षेत्र के प्रमुख लोगों से भी मुलाकात करेंगे। गांव चलो अभियान को सभी कार्यकर्ता गंभीरता से लेंगे और भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने में निरंतर सहयोग करें।

यह बात भाजपा मंडल बजरंगगढ़ के प्रभारी और जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह किरार (सामरसिंगा) ने कस्बे में आयोजित मंडल की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। श्री किरार ने बताया कि 9 से 11 फरवरी तक 70 प्रवासी कार्यकर्ता बजरंगगढ़ मंडल के सभी 70 मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे और संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वह लोकसभा चुनाव से पहले जारी गतिविधियों में अपना योगदान देकर संगठन द्वारा सौंपे गए कार्यों को समय पर पूरा करें, ताकि भाजपा को मंडल बजरंगगढ़ में भी अधिक से अधिक समर्थन प्राप्त हो सकें। कार्यशाला में पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, सांसद प्रतिनिधि रमेश मालवीय, मंडल अध्यक्ष राजकुमार रघुवंशी, प्रदीप भट्ट, बारेलाल धाकड़, सोबरन सिंह रघुवंशी, मातादीप जाटव, परमाल सिंह रघुवंशी, सीपी राव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0