ग्लोबल इंडिया अवार्ड समारोह 29 दिसम्बर को

अर्पणा, पत्रकार।

Friday, November 11, 2022 - 03:34
Updated: 4 years ago
0
ग्लोबल इंडिया अवार्ड समारोह 29 दिसम्बर को

मुम्बई, 10 नवम्बर 2022, (आरएनआई)। इस वर्ष का ग्लोबल इंडिया अवार्ड समारोह आगामी 29 दिसम्बर को यहाँ आयोजित किया जायेगा। 

मुंबई ग्लोबल पत्र समूह द्वारा आयोजित "मिस्टर-मिस -मिसेस ग्लोबल इंडिया अवार्ड 2022" का यह आठवां आयोजन होगा। यह रंगारंग कार्यक्रम तमाम बॉलीवुड कलाकारों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में यहाँ अंधेरी पश्चिम स्थित होटल द क्लब में होगा। 

इस अवार्ड नाइट के आयोजक मुंबई ग्लोबल साप्ताहिक समाचार पत्र के प्रकाशक व सम्पादक राजकुमार तिवारी हैं। श्री तिवारी द्वारा प्रारंभ किए गए मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड समारोह के प्रथम आयोजन में गुज़रे ज़माने के जंपिंग जैक नाम से लोकप्रिय फिल्म स्टार जीतेन्द्र विशेष अतिथि और पुरस्कृत होने वाले प्रथम सेलिब्रिटी थे।

इसके पश्चात श्री तिवारी ने साथ में ब्यूटी कॉन्टेस्ट भी शुरू कर दिया है।मिस्टर-मिस- मिसेस ग्लोबल इंडिया का यह आठवां संस्करण है। जूरी के मुख्य सदस्यों के रूप में अभिनेत्री, समाज सेविका व श्री करणी सेना की मुम्बई इकाई की प्रमुख आरती नागपाल तथा अभिनेता, निर्माता- निर्देशक और मशहूर चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ अजय सहाय उपस्थित रहेंगे। सौन्दर्य प्रतियोगिता की निर्देशिका होंगी पल्लवी कौशिक हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User