ग्रेटर नोएडा में फर्जी रॉ अफसर गिरफ्तार, महिला जज को बनाकर की शादी की ठगी
ग्रेटर नोएडा (आरएनआई) में उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को रॉ अधिकारी और कभी-कभी आर्मी मेजर के रूप में पेश करता था। आरोपी सुनीत कुमार, अजोई थाना भगवानपुर, वैशाली, बिहार का निवासी, कई वर्षों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी कर रहा था।
पुलिस ने उसके पास से 17 अलग-अलग नामों के एग्रीमेंट, दो आधार कार्ड, 3 वोटर आईडी, 2 फर्जी आईडी, 20 विभिन्न बैंक की चेकबुक, 8 डेबिट और क्रेडिट कार्ड, 5 पैन कार्ड सहित कई दस्तावेज बरामद किए।
सबसे चौंकाने वाली घटना यह है कि उसने अपनी झूठी पहचान से एक महिला जज को भी धोखे में रखा और उनसे शादी कर ली। महिला जज बिहार के छपरा में तैनात हैं। जब पुलिस ने उनकी पत्नी से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि उनके पति गृह मंत्रालय में कार्यरत हैं।
एसटीएफ का कहना है कि आरोपी ने फर्जी पहचान के जरिए कई लोगों को आर्थिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुँचाया। मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



