ग्राहक पञ्चायत के अभियान पर बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान

Wednesday, May 15, 2024 - 16:51
Updated: 2 years ago
0
ग्राहक पञ्चायत के अभियान पर बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान

गुना (आरएनआई) अभिभावकों और विद्यार्थियों की ओर से लगातार शिकायतें प्राप्त होने पर गत रविवार को अखिल भारतीय ग्राहक पञ्चायत की गुना इकाई ने लक्ष्मीगंज तिराहे पर स्कूली विद्यार्थियों के बस्तों का वजन किया था तब बच्चों के बस्तों का वजन शासन द्वारा निर्धारित वजन से बहुत अधिक वजन निकला था, जिसका समाचार, सोसल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर म.प्र.बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग के अध्यक्ष द्रविंद्र मोरे ने आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल और आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल को इस आशय का पत्र लिखा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि मैदानी स्तर पर स्कूल बैग पॉलिसी का पालन नहीं किया जा रहा है तथा विभाग द्वारा भी पॉलिसी के क्रियान्वयन के प्रयास नहीं किये जा रहे हैं अतः प्रदेश के समस्त स्कूलों में बच्चों के स्कूल बैग के वजन हेतु जारी स्कूल बैग पॉलिसी का पालन सुनिश्चित कराया जाकर निर्देशों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाकर की गयी कार्यवाही से आयोग को अवगत कराने को कहा है। आयोग के अध्यक्ष ने इसी आशय का पत्र कलेक्टर गुना को भी लिखा है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User