ग्राम पाली में दबंगई का आतंक–नाबालिग पर झूठी खबर फैलाने के मामले में परिजनों और पत्रकार पर हमला
गुना (आरएनआई) दबंगों का इतना दबदबा की पत्रकार को भी नहीं छोड़ा , हम आपको बता दें कि सरकार चाहे लाख वादे करे कि, बेटी पढ़ाओ , बेटी बचाओ, मग़र यह किताबी बाते ही नज़र आती हैं! आरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाली में शिवकुमार रघुवंशी ने एक मासूम नाबालिक छात्रा की बलात्कार की झूठी खबर पूरे गांव में फैला दी जिसके कारण बच्ची मानसिक तनाव में आ गई ,और माता पिता की इज्जत तार तार हो गई जिसको लेकर जब पिता ने शिवकुमार को समझाया तो शिवकुमार रघुवंशी ने मासूम बच्ची के पिता को जान से मारने की धमकी दे डाली, और आगे भी झूठी खबर फैलाने की बात कही, मजबूर पिता ने आरोन थाने में कि शिकायत तो आरोन पुलिस ने खाना पूर्ति करते हुए मामला दर्ज किया हैं इससे बच्ची और उसके माता पिता नाखुश हैं ! शिकायत करने के बाद दबंगों ने किया बच्ची के परिवार पर जान लेवा हमला, कवरेज़ करने वाले पत्रकार को भी किया चोटिल , अगली खबर में देखिए ग्राम पाली के दबंग गुंडा तत्वों की आतंक की तस्वीरें, दबंगों पर धारा 307 के अलावा अनेक मामले हैं दर्ज।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

