पंजाब के सनी चड्ढा व उत्तराखंड के राजीव तूफानी बनेंगे जागरण की शान, 20 वीं दुर्गा पूजा व मां भगवती के श्रृंगार के आयोजन को दिया मूर्तरूप

Sep 3, 2025 - 20:04
Sep 3, 2025 - 20:10
 0  81
पंजाब के सनी चड्ढा व उत्तराखंड के राजीव तूफानी बनेंगे जागरण की शान, 20 वीं दुर्गा पूजा व मां भगवती के श्रृंगार के आयोजन को दिया मूर्तरूप

अमौली, फतेहपुर (आरएनआई) शारदीय नवरात्रि में माँ दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 20 वीं दुर्गा पूजा एवं मां भगवती का भव्य श्रंगार के आयोजन को मूर्तरूप देने के लिए पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संस्था के महामंत्री के निवास में सम्पन्न हुई। मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद शुरू कार्यवाही में संरक्षक अवधेश कुमार तिवारी, बीडी सिंह, सुरेश उमराव, दयाशंकर त्रिवेदी, सुरेंद्र तिवारी, बृजेंद्र तिवारी एवं अरुण मिश्रा, दिनेश चंद्र ओमर ने पदाधिकारियों का कार्य विभाजन कर कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रोत्साहित किया।

संस्था के मंत्री उमेश त्रिवेदी ने बताया कि इस बार कार्यक्रम के 20 वर्ष पूरे हो रहे हैं इसलिए इस बार कार्यक्रम को और भी वृहद रूप दिया गया है। कार्यक्रम में विनोद वर्मा, शुभम वर्मा के नेतृत्व में बंगाल के कारीगरों द्वारा भब्य मंदिर का निर्माण कराया जायेगा जबकि चेतन शर्मा, अनूप और पवन सैनी प्रांगण की सजावट का कार्य देखेंगे। उन्होने बताया कि इस बार के कार्यक्रम में 22 सितंबर को भव्य रथ यात्रा एवं मूर्ति स्थापना, 23 सितंबर को मातृ महिमा का अखंड पाठ, 24 सितंबर को विशाल जवाबी कीर्तन मुकाबला कानपुर के संतोष राही व रिंकी तिवारी एण्ड पार्टी के बीच होगा। 25 सितंबर को पंडित अविनाश मिश्र वृंदावन द्वारा मातृ महिमा व्याख्यान, 26 व 27 सितंबर को आम जनमानस हेतु विशाल चिकित्सा शिविर, 28 सितंबर को कानपुर से सवारियां म्यूजिकल ग्रुप एण्ड जागरण पार्टी तथा तीन झांकी ग्रुपों मैडी महाकाल ग्रुप, विनय तेजस्वी ग्रुप, शिवा एण्ड शालू ग्रुप कानपुर तथा पंजाब एवं उत्तराखंड के कलाकारों द्वारा माँ भगवती का विशाल जागरण, 29 व 30 सितंबर को आम जनमानस का स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान एवं देवी महात्म्य की कथा, जल संचयन संकल्प अभियान का विशेष कार्यक्रम, एक अक्टूबर को पंचकुडीय यज्ञ तथा विशाल भंडारा तथा रात्रि में शारदा मंडल का विशाल रात्रि जागरण व सम्मान समारोह, दो अक्टूबर को विशाल रंगारंग यात्रा एवं मूर्तरूप का विसर्जन के कार्यक्रम सम्पन्न होगें। कहा कि इस समय संस्था के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के सभी गांव में भ्रमण एवं संपर्ककर आमंत्रण पत्र वितरित लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। कमेटी पहले भी सामाजिक हित के कार्य कराती रही है। संपर्क अभियान बैठक में राजाराम ओमर, रवी ओमर, मुकेश ओमर, अखिलेश ओमर, रिषभ ओमर, अर्पित वर्मा, हिमांशु, सतीश वर्मा, रीसू ओमर, दीपक ओमर, रजत प्रताप सिंह, अभिषेक राठौर भी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0