ग्राम चाकरी एवं छिकारी में शांति-सद्भाव बनाए रखने हेतु प्रशासनिक बैठक आयोजित

Oct 9, 2025 - 23:13
Oct 9, 2025 - 23:13
 0  189
ग्राम चाकरी एवं छिकारी में शांति-सद्भाव बनाए रखने हेतु प्रशासनिक बैठक आयोजित

गुना (आरएनआई) ग्राम चाकरी एवं छिकारी में पूर्व में हुई हिंसक घटना की पुनरावृत्ति रोकने एवं क्षेत्र में शांति-सद्भाव का वातावरण बनाए रखने हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आपसी संवाद स्थापित कर उनके विचार सुने गए। एवं दोनों पक्षों से शांति, सौहार्द और आपसी एकता बनाए रखने की अपील की। साथ ही यह संदेश दिया हम सभी भारतीय हैं, सभी एक ही जिले के नागरिक हैं, अतः हमें मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहना चाहिए।

बैठक में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी, डीएफओ अक्षय राठौड़, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे, सहित दोनों ग्रामों के जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे में आकर कोई व्यक्ति कानून-व्यवस्था को प्रभावित न करे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0