बुलंदशहर में भाई ने सरेराह बहन पर किया चाकू से हमला, महिला जख्मी
बुलंदशहर (आरएनआई) यूपी के बुलंदशहर जिले के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया।
सूत्रों के अनुसार, महिला पर उसका खुद का भाई सरेराह चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला का पूरा चेहरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत बीच-बचाव किया, जिससे महिला की जान बच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी भाई की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि घटना के मूल कारणों की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



