गोवा तट पर नौसेना जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष भी दिवाली का पर्व राष्ट्ररक्षकों के बीच मनाएंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बार वे गोवा तट पर भारतीय नौसेना के जवानों के साथ दीपोत्सव मनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नौसैनिकों के साथ मुलाकात करेंगे और संभवतः उनके साथ भोज में भी शामिल होंगे।
सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर नौसेना के जवानों के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न भी साझा करेंगे। यह पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री दिवाली भारतीय नौसेना के साथ मनाएंगे।
2014 से हर साल सैनिकों के बीच मनाई दिवाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में पदभार संभालने के बाद से लगातार सशस्त्र बलों के बीच दिवाली मनाते आ रहे हैं। अब तक उनकी दिवाली यात्राएँ इस प्रकार रही हैं:
2014: सियाचिन ग्लेशियर (लद्दाख) में तैनात सैनिकों के साथ दिवाली।
2015: पंजाब के अमृतसर स्थित डोगराई युद्ध स्मारक पर 1965 युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि।
2016: हिमाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के पास सुरक्षा बलों से मुलाकात।
2017: जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में जवानों के साथ उत्सव।
2018: उत्तराखंड के हर्षिल में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों संग दिवाली।
2019: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सैनिकों के साथ समय बिताया।
2020: राजस्थान के जैसलमेर स्थित लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों से मुलाकात।
2021: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में सैनिकों संग दिवाली मनाई।
2022: कारगिल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि।
2023: हिमाचल प्रदेश के लेपचा में तैनात जवानों के बीच दिवाली समारोह।
2024: गुजरात के सिरक्रीक क्षेत्र में सीमा प्रहरियों के साथ दीपोत्सव।
इस वर्ष गोवा में आयोजित होने वाला कार्यक्रम इस परंपरा का एक और महत्वपूर्ण अध्याय माना जा रहा है। प्रधानमंत्री का यह कदम हमेशा की तरह सैनिकों के मनोबल और राष्ट्र सुरक्षा के प्रति सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



