मुंबई के कफ परेड की चॉल में आग, एक की मौत, तीन घायल
मुंबई (आरएनआई) कफ परेड इलाके में सोमवार तड़के एक वन-प्लस-वन चॉल में भीषण आग लग गई। घटना कैप्टन प्रकाश पेठे मार्ग स्थित मकान की पहली मंजिल पर हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
आग लगने की सूचना मिलते ही बीएमसी के दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग पर सुबह 4:35 बजे तक काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक आग एक बड़े हिस्से में फैल चुकी थी।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
आग लगने के कारणों की जांच जारी है, लेकिन शुरुआती आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से हादसा हुआ। जांच पूरी होने तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



