कलेक्‍टर के निर्देशानुसार जिले में बसों के विरूद्ध जांच कार्यवाही जारी, दो बस, दो स्‍कूल बस सहित अन्‍य बसों पर लगाया 16 हजार रूपये का जुर्माना

Jul 10, 2025 - 20:45
Jul 10, 2025 - 20:47
 0  54
कलेक्‍टर के निर्देशानुसार जिले में बसों के विरूद्ध जांच कार्यवाही जारी, दो बस, दो स्‍कूल बस सहित अन्‍य बसों पर लगाया 16 हजार रूपये का जुर्माना

गुना (आरएनआई) जिले में यात्री बसों की जांच कार्यवाही कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार पर की जा रही हैं।

 क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ज्ञानेंद्र वैश्‍य ने बताया कि आज मक्‍सूदनगढ़ एवं जामनेर में कार्यवाही करते हुए लगभग 20 बसें चैक की गई। जिनमें 01 बस में टैक्‍स बकाया एवं एक अन्‍य बस में वैध परमिट नही पाये जाने पर उक्‍त दोनों बसों को जप्‍त करने की कार्यवाही की गई।

 इसी प्रकार एक स्‍कूल बस बिना कागजात एवं एक स्‍कूल वाहन में बैठक क्षमता से अधिक बच्‍चे बैठे पाये जाने पर उक्‍त बस को जप्‍त कर जंजाली चौकी के सुर्पुद किया गया। आज की कार्यवाही के दौरान विभिन्‍न बसों में क्षमता से अधिक यात्री पाये जाने पर 16 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित करने की कार्यवाही की गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0