गुना शहर के इंडस्ट्रियल इलाके में चल रही किराए के गोदाम में मजदूर की संदिग्ध मौत

मजदूर की मौत पर जिला प्रशासन ने कराया पोस्टमार्टम, मोके पर मौजूद अधिकारी ने कहा कि पुलिस प्रकरण दर्ज कर रही है, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा जाएगा

Tuesday, May 16, 2023 - 22:15
Updated: 3 years ago
0

गुना। शहर के वायपास पर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया डेवलप है, इसमे एक जगह गोपाल दालमिल वालो को अलॉट है। इस जगह पर एक गोदाम संचालित है और वर्तमान में गोपाल महेश्वरी ने उसे श्रीमाल को सीमेंट कार्य के लिए किराए पर दी है।जिसमे आज एक मजदूर सोनू यादव की संदिग्ध मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गोदान संचालक ओर सीमेंट उधोग के व्यापारी द्वारा बगैर पुलिस को सूचना दिए पोस्टमार्टम के लिए ले गए। जब पुलिस और प्रशासन को इसकी खबर लगी तो तहसीलदार जिला अस्पताल पहुंचे। सूत्र यह भी बताते है कि मजदूर की मौत पर बगैर FIR के पोस्टमार्टम कराने पर परिवारजनों ने शव को ले जाने से मना कर दिया था। मोके पर पहुंचे तहसीलदार के निर्देश पर मृतक सोनू यादव का पोस्टमार्टम खबर लिखे जाने तक चल रहा था।

शहरी तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा ने बताया कि मृतक सोनू यादव गोपाल महेश्वरी की इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद गोदाम में अल्ट्रा सीमेंट की गोदाम में करता है, जो श्रीमाल नाम के व्यकि किराए पर लिए है। आज शाम को संदिग्ध दुर्घटना में उसकी मृत्यु होना बताई गई है। बैरवा ने बताया कि प्राथमिक तौर पर सीसीटीवी कैमरे में मृतक को उठाते हुए अन्य लोग दिख रहे है। गोदाम में मौत के वाद सोनू यादब को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया है, PM के बाद उसका शव परिजनों को सौपा जाएगा। वही उन्होंने कहा मौत के बाद FIR पुलिस द्वारा दर्ज कर जांच की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User