गुना: होटल में युवती से दुष्कर्म, FIR दर्ज, आरोपी की तलाश में पुलिस

Sep 16, 2025 - 16:27
Sep 16, 2025 - 16:27
 0  10.3k
गुना: होटल में युवती से दुष्कर्म, FIR दर्ज, आरोपी की तलाश में पुलिस

गुना (आरएनआई) बीते माह में एक दलित लड़की के साथ स्थानीय शहनाई गार्डन स्थित होटल में दुराचार का मामला सामने आया हैं जिसमें शिकायत में fir दर्ज की गई हैं। प्रकरण में विवेचना जारी हैं,अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। कोतवाली टी आई cps चौहान ने उक्त जानकारी दी।*

मामला को लेकर प्राप्त जानकारी अनुसार अयान खान निवासी हड्डीमील का पीड़ित युवती से कभी कभी दुकान पर आता रहता था, ओर बात चीत होती थी,  रक्षाबंधन पर से अयान खान से इंस्टाग्राम से दोस्ती हो गयी थी। मैं और अयान खान इंस्टाग्राम पर बातचीत करने लगे थे।

 दिनांक 23/08/25 को मैं सीएम राईज स्कूल पत्रकार कालोनी में थी। दोपहर करीबन 12.00 बजे  मैं स्कूल से अयान खान के साथ बाईक पर बैठकर घर आ रही थी। इस दौरान अयान खान ने मुझसे कहा कि तू घबरा  रही हैं मत घबराओ थोड़ा आराम कर ले। ओर अयान खान मुझे भुल्लनपुरा पुल पार करके शहनाई होटल के रूम में ले गया और कहने लगा कि तू आराम कर ले पानी पी ले, फिर मैं तुझे घर छोड दूंगा। वहीं होटल में अयान ने मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम किया और जब मैने उसे बोला कि में सारी बाते अपने घर पर बताउंगी, तो अयान खान मुझे धमकी देने लगा कि अगर तू गलत काम वाली बात किसी को बताएंगी तो मैं तेरी बदनामी पूरे शहर में कर दूंगा फिर अयान खान ने मुझे मेरे घर छोड़ दिया।

 अयान खान ने मुझे बदनाम करने की धमकी भी दी थी, इसलिये मैं काफी डर गयी थी। अयान खान के साथ उस दिन की मेरी कुछ फोटो व वीडियो उसके मोबाईल से ली थी बीते दिन मेरे भाई नितिन के मोबाइल पर आए तो वह मुझसे कहने लगा कि तेरे और अयान के फोटो व वीडियो मेरे मोबाईल पर आये हैं। तू अयान खान के साथ कहाँ गयी थी तब मैने पूरी बात अपने भाई व घर पर बतायी ओर कोतवाली में संपूर्ण घटना की लिखित शिकायत की हैं।

कोतवाली टी आई cps चौहान ओर उनकी टीम आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दविस दे रही हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1