गुना से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे पर सड़क हादसा, बाइक ट्रक में घुसी, चार लोगों की मौत

हादसे में पति-पत्नी और बच्चे समेत 4 की दर्दनाक मौत, एक घायल इलाजरत

Friday, March 10, 2023 - 05:29
Updated: 4 years ago
0
गुना से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे पर सड़क हादसा, बाइक ट्रक में घुसी, चार लोगों की मौत

गुना। शिवपुरी से गुना होली भाई-दूज मनाने जा रहा परिवार एक दुर्घटना में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पति-पत्नी और मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वही ट्रक ड्राइवर की भी घटनास्थल पर मौत हो गई। म्याना कस्बे के पास दूधई गांव के पास हादसे में 4 लोगों की मौत के बाद चीखपुकार के साथ लोगो मे भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार इस सड़क हादसे में कुल 4 लोगों की मौत हुई है। जिनमे मृतकों में महेश, इंद्रा बाई और उनके बेटे की मौत के अलावा ट्रक फर्रुखाबाद के चालक रिजवान की मौत हो गई। वहीं इस गम्भीर हादसे में 1 ट्रक क्लीनर भी घायल बताया जा रहा है जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User