पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने संवेदनशीलता की दिखाई मिसाल, घायल युवक की मरहम पट्टी कराने खुद पहुंचे अस्पताल

Friday, March 10, 2023 - 03:25
Updated: 4 years ago
0

राजगढ़। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज राजगढ़ जिले के दौरे पर थे। वे जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित के ग्राम कोडक्या स्थित निवास पर उनकी माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद अपने निजी वाहन से वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय भेरूलाल पाटीदार के छापीहेड़ा स्थित निवास पर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रहे थे, तभी जीरापुर शहर में  अचानक से एक मोटर साइकिल सवार युवक तेजी से आकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की गाड़ी से टकरा गया। पूर्व सीएम ने तत्काल अपने वाहन से उतर कर उस युवक को उठाया और स्वयं उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए, जहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद युवक के सिर पर आई मामूली चोट का इलाज किया। जब तक घायल युवा की अच्छे से मरहम पट्टी नही हो गई तब तक वे अस्पताल पर ही मौजूद रहे। उसके बाद जिस संवेदनशीलता के लिए वे जाने जाते हैं उसी का परिचय देते हुए उन्होंने डॉक्टरों एवं घायल युवक के स्वयं मना करने के बावजूद उसका पूरा चेकअप करवाने उसे भोपाल के लिए रेफर करवाया व जीरापुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष को उस युवा के साथ भोपाल भिजवाया। घायल युवक का भोपाल में अच्छे से इलाज हो सके इसके लिए उन्होंने संबंधित अस्पताल के डॉक्टर से बात की। एक बार फिर से ये सिद्ध हो गया कि दिग्विजय सिंह महज सिर्फ एक राजनेता नही हैं बल्कि एक संजीदा व संवेदन शील इंसान भी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User