गुना रामकृष्ण पूरम कॉलोनी में दिखा ज़हरीला रसैल वाइपर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
गुना (आरएनआई) रामकृष्ण पूरम कॉलोनी में आज सुबह एक ज़हरीले सांप की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। भुल्लन पूरा निवासी मनीष साहू ने मौक़े की स्तिथि देखते हुए वन विभाग को सूचना दी।। सूचना मिलते ही फारेस्ट रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और ज़हरीली रसैल वाइपर प्रजाति के सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
टीम द्वारा बताया गया कि यह सांप रसैल वाइपरप्रजाति का था, जो अत्यंत ज़हरीला होता है और इंसानों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। सूचना देने वाले मनीष साहू ने बताया कि सांप किसी को काटना ले और भीड़ मे लोग सांप को कोई नुकसान ना पहुंचाएं इसलिए वन विभाग को सूचित करना उचित समझा।
रेस्क्यू टीम में बीट प्रभारी रमगड़ा श्री शिवम् उपाध्याय , खड़गपुर बीट प्रभारी राधेश्याम, ख्यावदा बीट प्रभारी अभिषेक ओझा, वाहन चालक पप्पू चंदेल और गोलू धाकड़ शामिल थे। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की त्वरित कार्यवाही और सतर्कता की सराहना की।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp।com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



