गुना की बेटी कुहु शर्मा को राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त – कलेक्टर ने दी शुभकामनाएँ
गुना (आरएनआई) गुना जिले की बेटी कुहु शर्मा ने राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे गुना जिले और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
उल्लेखनीय है कि भारत स्काउट गाइड संगठन के अंतर्गत 2016-21 बैच के चयनित स्काउट गाइड रोवर रेंजरों को राष्ट्रपति अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान 31 अगस्त 2025 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में केन्द्रीय मंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग मनसुख मांडाविया के करकमलों से प्रदान किया गया। इस अवसर पर दिल्ली स्काउट के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी उपस्थित रहे।
कुहु शर्मा शहर के व्यवसायी एवं होटल तथा सिनेमाघर संचालक संदीप शर्मा की सुपुत्री हैं। यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उन्होंने लगातार पाँच वर्षों तक तीन चरणों की कठिन परीक्षा को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। राष्ट्रपति अवार्ड स्काउट गाइड संगठन का सर्वोच्च पुरस्कार है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



