गुना में विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, नगरवासियों ने किया हर्षोल्लास से स्वागत
गुना (आरएनआई) आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आरोन खंड के अंतर्गत भादौर एवं खामखेड़ा मंडल में विजयदशमी पथ संचलन का भव्य आयोजन किया गया।संचलन में स्वयंसेवक सफेद शर्ट और खाकी पैंट की परंपरागत वेशभूषा में अनुशासनबद्ध पंक्तियों में कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। संचलन मार्ग में देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों, घोषों और नाद से वातावरण गूंज उठा।
संपूर्ण मंडल की प्रमुख गलियों से गुजरते हुए पथ संचलन का नगरवासियों ने हर्षोल्लास से स्वागत किया। प्रत्येक घर से पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया गया। समाज के अनेक गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे और उन्होंने इस संचलन को समाज की एकता और संगठन शक्ति का प्रतीक बताया।
भादौर मंडल के पथ संचलन में मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचारक श्री नितिन जी अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि संघ का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को जगाना और समाज में संगठन एवं अनुशासन को स्थापित करना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की संस्कृति, परंपरा और गौरव को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु अपना योगदान दें।
खामखेड़ा मंडल के पथ संचलन में मुख्य वक्ता विभाग सद्भाव प्रमुख श्री रामस्वरूप जी शर्मा रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सामाजिक एकता और सद्भाव ही राष्ट्र की सशक्त नींव है। जब समाज संगठित होकर चलता है, तभी देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ सकता है। उन्होंने स्वयंसेवकों के अनुशासन और समाजजनों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए इसे राष्ट्र निर्माण की दिशा में सार्थक पहल बताया।
इस अवसर पर दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं सहित नगर के नागरिक, महिलाएँ और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचलन के दौरान वातावरण में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



