अशोकनगर में सिंधिया की बड़ी बैठक, अस्पताल से लेकर सड़क और जलापूर्ति तक परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा

Thursday, September 11, 2025 - 20:25
Updated: 1 year ago
0
अशोकनगर में सिंधिया की बड़ी बैठक, अस्पताल से लेकर सड़क और जलापूर्ति तक परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा

अशोकनगर (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज बृहस्पतिवार को अशोकनगर कलेक्ट्रेट में आयोजित “जिला समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा)” की बैठक में भाग लिया। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर सिंधिया जी ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

करोड़ों की योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान जिले की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी गई और कई नई परियोजनाओं का रोडमैप प्रस्तुत किया गया। इनमें 300 बेड का आधुनिक अस्पताल, जलापूर्ति योजना और 800 करोड़ की सड़क विकास योजनाएँ शामिल हैं।

922 करोड़ की जलापूर्ति योजना से क्षेत्र को मिलेगी राहत
बैठक के दौरान राजघाट बांध से अशोकनगर जिले के छह नगरीय निकायों के लिए 922 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना की भी विस्तृत समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना पर तेजी से कार्य हो रहा है और योजना के मातहत जिले का पानी कोटा 20 MLD से बढ़ाकर 33 MLD कर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि स्थानीय प्रशासन को तय समयसीमा में सभी विकास कार्यों को पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों की निरंतर समीक्षा की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी विकास कार्य समय पर पूरे हों।

आमजन का जीवनस्तर सुधारने को प्रतिबद्ध है डबल इंजन सरकार

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि गुणवत्ता और समयसीमा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए, क्योंकि ये सभी परियोजनाएँ जनता की उम्मीदों और विश्वास से सीधे जुड़ी हुई हैं।

उन्होंने दोहराया कि केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता आमजन के जीवन स्तर को सुधारना और विकास की गति को तेज़ करना है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User