गुना में राष्ट्रीय आम हड़ताल: महंगाई, निजीकरण और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे श्रमिक, कलेक्ट्रेट में सौंपा 21 सूत्रीय ज्ञापन
गुना (आरएनआई) संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेतृत्व में राष्ट्रीय आम हड़ताल में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी वर्कर ,बिजली कर्मचारी , मजदूर, छात्रों ,नौजवानों सहित बड़ी संख्या में भागीदारी रही। रैली हनुमान चौराहे से शुरू होकर कलेक्ट्रेट में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। रैली में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता , श्रमिक, मजदूर साथी , बिजली का निजीकरण बंद करो, रोजगार के अवसर बढ़ाओ ,चार श्रम संहिताओं को खत्म करके 26 सम संहिताओं को पुनः बहाल करो ,सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण नहीं चलेगा , महंगाई बढ़ाना बंद करो के नारे लगाते हुए रैली में लोग शामिल हुए।
ज्ञापन देने से पहले एटक के मनोहर मिरोठे ने कहा कि आज की हड़ताल महंगाई के खिलाफ हो रही है एआई यू टी यू सी के के लोकेश शर्मा ने कहा की सरकार ने रोजगार के अवसर बढ़ाने का वादा किया था आज बेरोजगारी चरम पर है सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण करके सरकार रोजगार के अवसरों को और कम कर रही है इसके खिलाफ आम हड़ताल है इंटक के राजेंद्र तिवारी ने हड़ताल को सफल बताया ।सीटू के विष्णु शर्मा ने कहा कि आज आशा उषा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैली में आए हैं सभी की यह मांग है कि हमें परमानेंट किया जाए और न्यूनतम वेतन 26000 दिया जाए । सभा का संचालन ऑटो यूनियन के कल्याण लोधी ने किया रैली में आलोक नायक मनीष श्रीवास्तव विकास बंसल जहूर खान ,सुरेंद्र सैनी , जावेद खान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। प्रधानमंत्री के नाम 21 सूत्रीय ज्ञापन सोपा गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



