गुना में मोबाइल छीनने वाले चोरों का आतंक, पुलिस जल्द उठाएगी सख्त कदम
गुना (आरएनआई) यह शांत शहर खुशनुमा माहोल, मिलनसार लोगों के बीच कहां से आए यह चोर,गुड्डे इस पर बात करना लाजमी हो जाता हे। दरअसल हमने भी इस ओर जानना चाहा। ओर शहर की गलियारों,चोपालो पर इस प्रकार की घटनाओं को लेकर चर्चाएं की तो बहुत कुछ लोगों की जुबांनी सुनने में आई । कि इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने में शहर के लगभग पन्द्रह,बीस किलोमीटर के दायरे से मनचले गुड्डे,मबाली शहर में सुबह प्रवेश करते हे ओर घटनाओं को अंजाम देकर यही शहर में पढने आए मित्रों के यहां रात गुजार कर चले जाते हे फिर तीन-चार दिनों बाद दूसरे इलाके को निशाना बनाते हे । अब सबाल यह भी उठना लाजमी हो जाता हे कि इस प्रकार की लगातार घट रही घटनाओं पर तीसरी आंख सी.सी.टीव्ही केमरो की बारीकियों से पुलिस पड़ताल क्यों नहीं कर रही ? जबकि पुलिस कप्तान अंकित सोनी के कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी कार्यक्षमता का कौशल दिखाया हे कि अनसुलझी गुत्थियां हो या हत्याकांड जैसे जघन्य अपराधियों के गिरवान तक पहुंचने में जो सफलता हासिल की हे गुना पुलिस ने यह काबिले तारीफ हे । लेकिन इस प्रकार की घटनाओं पर भी गंभीरतापूर्वक पुलिस अंकुश लगाएगी ऐसा माना जा रहा हे । दूसरी ओर श्याम ढलते ही गुड्डे छुछेरे लड़कों की टोली दस,बारह मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पी.जी.कालेज रोड पर चिल्लाते हुए वे-तरीके से मोटरसाइकिल दौड़ाते देखें जा सकते हे । जो कि पुलिस विभाग के केमरो में नजर आएंगे। लगातार इस प्रकार के छेलछबिले मनचलों को पुलिस थानों में बैठाकर उनके घर के मुखिया को बुलाकर बताया जावे । फिर छोड दे हिदायत देकर दो-चार बार यह तत्व चुंगल में आए तो शायद सबक लेकर कुछ सुधार हो सकता हे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

