गुना में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से छात्रा और युवक की मौत

Sep 4, 2025 - 21:26
Sep 4, 2025 - 21:34
 0  2.8k
गुना में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से छात्रा और युवक की मौत

गुना (आरएनआई) सुकेट नदी के पास गोपीसागर डेम के नजदीक बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में राघौगढ़ निवासी 17 वर्षीय छात्रा सानिया खान और डांग बरखेड़ी निवासी 21 वर्षीय मनोहर बंजारा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सानिया का भाई साहिल घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, सानिया ईद के बाद अपने भाई के साथ घर लौट रही थी, तभी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सानिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मनोहर बंजारा, जिसकी चार महीने पहले शादी हुई थी, भी हादसे में जान गंवा बैठा। अचानक हुई इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल भिजवाया और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0