गुना में भाजपा महिला मोर्चा का हंगामा: राहुल गांधी का पुतला दहन, कांग्रेस पर मातृशक्ति के अपमान का आरोप

Sep 1, 2025 - 17:59
Sep 1, 2025 - 18:00
 0  135

गुना (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत माता जी को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत के नेतृत्व में महिला नेत्रियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गुना में विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया। बता दे कि पीएम श्री मोदी जी की दिवंगत माता जी को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेताओं द्वारा अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने के खिलाफ प्रदेश भर में रोष व्याप्त हे ओर कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हे। जिसके तहत सोमवार को गुना में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेत्रियों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांकेतिक अर्थी निकाली। साथ ही कार्यकर्ताओं ने मारुति शोरूम से विरोध रैली निकालते हुए कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया और विरोध प्रदर्शन कर उनसे मांफी की मांग की। महिला नेत्रियों ने राहुल गांधी मुर्दा बाद के नारे लगाते हुए अर्थी से राहुल गांधी का पुतला उठाकर पुतला दहन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत माता जी को लेकर कांग्रेस नेता ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। प्रधानमंत्री जी को पूरा विश्व सम्मान करता है, कांग्रेस नेता उनको भी अपशब्द कहते हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री जी की माताजी ही नहीं देश की सभी माता-बहनों का अपमान किया है। मातृशक्ति को अपमानित करना कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की संस्कृति व परंपरा बन गई है।

मातृशक्ति का अपमान कर कांग्रेस समाज व संस्कृति के विपरीत कार्य कर रही है 
जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार की एक सभा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री जी की माता जी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की गई। इस टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के साथ देश के बुद्धिजीवी एवं संभ्रांतजन भी आक्रोशित हैं। देश और दुनियाभर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए कांग्रेस नेता अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। नफरत की आग में जलने वाली कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राजनीतिक मर्यादा और राजनीतिक सुचिता को छोड़कर असभ्यता की सीमा लांघ चुके हैं। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता की दिवंगत माताजी के संबंध में इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर कांग्रेस ने भारतीय समाज और संस्कृति के विपरीत कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ प्रधानमंत्री जी की माता जी का नहीं, बल्कि देश की संपूर्ण मातृशक्ति का अपमान किया है। देश की जनता और मातृशक्ति इस अक्षम्य अपराध के लिए कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।

भाजपा महिला नेत्रियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, जलाई अर्थी

मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि हजारों की संख्या में भाजपा महिला नेत्रियों ने राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी की महिला नेत्रियों ने मारुति शोरूम से राहुल गांधी की सांकेतिक अर्थी लेकर कांग्रेस कार्यालय गुना के बाहर पहुंचीं, जहां अर्थी को सड़क पर लिटाकर जलाया और मातृशक्ति का अपमान करने पर राहुल गांधी से माफी की मांग की।
गुना में आयोजित विरोध प्रदर्शन में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत, सुनीता बंजारा , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राधेश्याम पारीक, गजेंद्र सिकरवार, हरिसिंह यादव, अरुण चतुर्वेदी, योगेंद्र लुंबा, नीरज निगम, जिला पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0