गुना में ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप गैंग का कहर: एक और शिक्षक आत्महत्या को मजबूर

Aug 25, 2024 - 12:43
Aug 25, 2024 - 12:43
 0  6.2k
गुना में ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप गैंग का कहर: एक और शिक्षक आत्महत्या को मजबूर

गुना (आरएनआई) आत्महत्या को मजबूर करती एक ऑडियो सामने आई हैं। मामला है एक टीचर का, जिसे एक महिला ने प्रेमजाल में फंसाया और उसके पति ने अपने साथी वकील के साथ मिलकर लखपति बनने की चाह में ब्लैकमेलिंग करने की योजना बनाई। इस तरह ना जाने कितने लोगों को ये लोग बलि का बकरा बना चुके ये तो जांच के बाद समय ही बताएगा कि आखिर अंदर तक की कहानी का मांजरा क्या है। फिलहाल तो एक के बाद एक इस तरह की घटनाएं सामने आने के बाद ऐसा लग रहा है कि गुना भी बुरी तरह इस जुनून में जकड़ा हुआ है और नए अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। इनके सहयोगी भी काली कमाई में पाप के भागीदार बन रहे हैं यह पूर्णता गलत कदम हैं। मेरा ऐसे पीड़ित लोगों से निवेदन है कि वे गलत कदम उठाने की जगह ऐसे लोगों का खुलकर विरोध करें। जिनका हम तो साथ देंगे ही, किंतु पुलिस में शिकायत जरूर करें और हकीकत को सामने लाएं तो वर्तमान परिवेश में आपकी हिम्मत एक नजीर बनकर उभरेगी। मेरी जिला प्रशासन और पुलिस से गुजारिश है कि गुना में हानीट्रेप जैसी गैंग सक्रिय हो चुकी हैं इनको जड़ से खत्म करें जिससे उजड़ते परिवार बच सकें।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0