गुना में डीजे संचालन को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने डीजे संचालकों के साथ की बैठक

Saturday, May 10, 2025 - 22:41
Updated: 1 year ago
0
गुना में डीजे संचालन को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने डीजे संचालकों के साथ की बैठक

गुना (आरएनआई) आगामी त्योहारों एवं सामाजिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए गुना एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे द्वारा डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ध्वनि नियंत्रण संबंधी नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए गए।

एसडीएम श्रीमती पांडे ने स्पष्ट किया कि रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। साथ ही डीजे की ध्वनि सीमा 75 डेसिबल से अधिक नहीं होनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित डीजे संचालकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जमानती कार्रवाई के साथ-साथ एफआईआर दर्ज किए जाने की बात कही गई।

एसडीएम ने सभी संचालकों को इन नियमों के प्रति आगाह किया और कहा कि इनका उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस बैठक में तहसीलदार (ग्रामीण) श्री कमल मंडेरिया, टीआई कैंट श्री अनूप भार्गव सहित जिले के विभिन्न डीजे संचालक एवं प्रबंधक उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई है ताकि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता न पड़े।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User