गुना में टैक्स बकाया और अपंजीकृत मैरिज गार्डनों पर सीलिंग की चेतावनी

Monday, February 23, 2026 - 19:58
Updated: 8 months ago
0
गुना में टैक्स बकाया और अपंजीकृत मैरिज गार्डनों पर सीलिंग की चेतावनी

गुना (आरएनआई) विगत दिनों नगर पालिका परिषद गुना द्वारा विभिन्न मैरिज गार्डन पर जाकर नगर पालिका टैक्स, पार्किंग तथा अग्निशमन यंत्रों की जांच की गई थी। जिनमें से अधिकांश मैरिज गार्डन संचालकों द्वारा नगर पालिका के टैक्स आदि जमा नहीं कराए गए हैं,और न ही नगर पालिका में अपने गार्डन का पंजीयन कराया है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री ने बताया कि सभी मैरिज गार्डन संचालकों को दो-दो नोटिस दिए जा चुके हैं, इसके बावजूद भी उनके द्वारा नगर पालिका में आकर टैक्स जमा नहीं कराया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि उन सभी को एक अंतिम अवसर और मैरिज गार्डन संचालकों को दिया जा रहा है, यदि वह इसके बावजूद भी टैक्स जमा नहीं कराते तथा शासन की गाइड लाइन का पालन नहीं करते हैं,तो मैरिज गार्डनों को सील करने की कार्रवाही की जाएगी। सुश्री मंजुषा खत्री ने बताया कि अधिकांश मैरिज गार्डन संचालकों द्वारा नगर पालिका में पंजीयन भी नहीं कराया गया है, जिससे शासन को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User